
सो रहा हूँ
कल को जागने,
आंखों में नींद है
सपने अभी जिंदा है
मुकम्मल करूंगा अपनी जीत को,
जिंदगी की इस रेस में,
संघर्ष का अंत मैंने सोचा नहीं है
चलूंगा इस जीवन पथ पर,
जब तक ना पूर्ण विराम है
रखता हूँ विश्वास नारायण पर
जीत की जिद
कभी टूटे नहीं,
यह हौसला तूफानों में बना है
नारायण इसके साथी हैं
सो रहा हूँ
कल को जागने,
आंखों में नींद है
सपने अभी जिंदा है
हर रोज एक वादा है
खुद को बेहतर करना है
जिंदगी की सर्टिफिकेट को,
अपनी मेहनत से बनाना है
हर रोज सफलता की ओर,
अपना एक कदम बढ़ाना है।
सो रहा हूँ
कल को जागने,
आंखों में नींद है
लेकिन सपने अभी जिंदा है


