सभी कविताएँशांत रस

जीवन एक रंगमंच

जीवन एक रंगमंच है और हमसब इसके कलाकार है

Bikesh 22 अक्टूबर 2026 1 मिनट पठन
जीवन एक रंगमंच
मिल जाए तुमको तुम्हारी मंजिल, तो शुक्रिया करना उस ईश्वर का, मिल भी जाएँ अगर राहों में तकलीफें, तो सहर्ष स्वीकार करना उन तकलीफों को।
ज़िंदगी हर बार इम्तिहान नहीं लेती है, कभी-कभार इंसान खुद के साथ, जीने की आदत के क्रम को इम्तिहान कह देता है।
ये दुनिया एक रंगमंच है, और हम सब उस रंगमंच के कलाकार हैं। हर समय अच्छा हो जाए, ऐसी गुंजाइश कम होती है। ये जीवन गणित के ग्राफ जैसा होता है, कभी समय अपनी गति के साथ निरंतरता बनाए रखता है, तो कभी हम सब उस समय को, अपने जीवन के साथ मापते हैं।
खुशी हो या दुख हो, या हो चाहे दिन या रात, मौसम अपनी करवटें बदलना नहीं भूलेगा। जीत मिलने पर ज़िंदगी अगर ठहर जाए, तो वह ठहराव ही ज़िंदगी का असल पूर्ण विराम है।

संबंधित पठन