
आने वाले साल का स्वागत करता हूँ,
बीते हुए हर लम्हे को दिल से अलविदा कहता हूँ।
इस वर्ष अनुभवों ने जो नया रंग भरा,
और हर उस क्षण ने जहाँ खुद को बेहतर पाया—
उन सबके लिए मैं शुक्रिया
करता हूं अपने ईश्वर का।
नया साल भी खुशियों के दीप जलाए,
नए मुकामों तक ले जाने वाली राह दिखाए।
हम सबके जीवन में नए रंग भरे—
ऐसी दुआ करता हूं रब से।
जो सपने हमने मन में सँजोए हैं,
जो उम्मीदें इस नए साल से बाँधी हैं,
वे सब पूरी हों, सफल हों—
चाहे कोई गरीब हो या अमीर,
या किसी भी मज़हब से हो।
नया साल हर दिल में
अमन, चैन और सुकून भर दे।
बेटियों के जीवन में
हौसले की चमक बढ़े,
और उनके हर सपने को सच होने की
नयी उड़ान मिले।
यह नया साल सिर्फ
जश्न बनकर न आए,
बल्कि हर व्यक्ति को एक समान अवसर दे—
ताकि हम सब मिलकर
इस नए साल को और भी
बेहतरीन बना सके।


