सभी कविताएँमिश्रित रस

परीक्षा

हम सब के जीवन में हर रोज एक परीक्षा जरूर होती है

Bikesh 25 अक्टूबर 2026 1 मिनट पठन
परीक्षा
हर रोज एक परीक्षा है जिसे हम सबको जीतना है कभी अपने आप से, तो कभी इस जीवन से, उतार-चढ़ाव कई आएंगे, संभल कर चलना है हर रोज बेहतर होकर, मंजिल तक पहुंचना है
हर रोज एक परीक्षा है जिसे हम सबको जीतना है हर सुबह एक अवसर है एक अवसर मेहनत है अगर सफल हुए तो कोई बात नहीं, यदि हार गए तो, युद्ध खुद से खुद की है
हर रोज एक परीक्षा है जिसे हम सबको जीतना है यह वादा है खुद से, कभी निराश नहीं होना है मंजिल के हर पग पर, कदम बढ़ाते चलना है मेहनत की स्याही से, लक्ष्य हासिल करना है हर रोज एक परीक्षा है जिसे हम सबको जितना है

संबंधित पठन